सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

सीधी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सीधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा पार्क, सीधी तथा पावन गणेश मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अभियान के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा एवं स्वच्छता के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।
